एक ही रात में कई दुकानों के ताले टूटे… 4 दुकानों से सामान और नकदी चोरी…2 दुकानों में असफल

कोरबा// कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रात में 6 दुकानों को निशाना बनाया। रूमगढ़ा चौक पर हुई इस घटना में चोर 4 दुकानों से सामान और नकदी ले जाने में सफल रहे, जबकि 2 दुकानों में उनका प्रयास असफल रहा।

चोरों ने मुख्य मार्ग किनारे स्थित पान ठेला, मोबाइल दुकान, चिल्ली सेंटर और स्टेशनरी दुकान सहित पांच दुकानों के ताले तोड़े। चोरी हुई रकम और सामान का सही आंकड़ा अभी साफ नहीं है।

दुकानदारों ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसी इलाके में दो दुकानों में चोरी की कोशिश हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

एक ही रात में कई दुकानों के ताले टूटे

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह एक दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने कई दुकानों के ताले टूटे हुए देखे। उसने तुरंत दूसरे दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और बालको थाना पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पान ठेला, मोबाइल दुकान, चिल्ली सेंटर और स्टेशनरी दुकान समेत कई दुकानों को निशाना बनाया। कुछ दुकानों से नगदी और सामान चोरी हुआ है, जबकि दो दुकानों में चोरी की कोशिश नाकाम रही। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने रुपए और कितने सामान की चोरी हुई है।

दुकानदारों ने बताया कि सभी दुकानें मुख्य सड़क के किनारे हैं। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। तीन दिन पहले भी इसी इलाके में दो दुकानों में चोरी की कोशिश हुई थी, लेकिन उस समय चोर सफल नहीं हो पाए थे।

घटना की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों से चलती है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

बालको क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh